Aurangabad News: पेड़ काटने का विरोध करने पर युवक का सिर फोड़ा
औरंगाबाद, नवम्बर 3 -- Aurangabad News: मारपीट की प्राथमिकी औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मदनपुर थाना क्षेत्र के सहारा गांव में पेड़ काटने का विरोध करने पर मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में जगदीप सिंह के बयान पर मदनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दर्ज प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि उनका बेटा राणा सिंह खेत में पटवन करने गया था। इसी दौरान पेड़ काटने की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचा। वहां महेंद्र भुइयां, जितेंद्र भुइयां, धर्मेंद्र भुइयां, चंदन भुइयां, जेठन भुइयां और मिथिलेश भुइयां उनके सखुआ और सागवान के पेड़ काट रहे थे। आरोप है कि राणा सिंह ने पेड़ काटने से मना किया तो उसके साथ गाली-गलौज की गई। इसके बाद आरोपितों ने उस पर हमला कर दिया और उसका सिर फोड़ दिया। जान बचाकर भागने के दौरान भी उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने प्राथमिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.