औरंगाबाद, जुलाई 10 -- Aurangabad News: दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड के जदयू कार्यकर्ता ध्रुव कुशवाहा के निधन पर पूर्व सांसद महाबली सिंह ने परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट किया। जानकारी के अनुसार गुरुवार की सुबह हृदय गति रूकने से यदि ध्रुव कुशवाहा की मृत्यु हो गई थी। सांसद ने बताया कि ध्रुव कुशवाहा आरंभ से अंत तक जरूर से जुड़े रहे। वे जदयू के निष्ठावान कार्यकर्ता थे। उन्होंने उनको दोनों पुत्रों से मिलकर सांत्वना दी। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष दीपक पटेल, सत्येंद्र कुमार, संतोष कुमार, योगेन्द्र वर्मा आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर अब्दुल गफूर को किया याद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...