औरंगाबाद, जुलाई 15 -- Aurangabad News: अखिल भारतीय राहुल गांधी यूथ ब्रिगेड के सदस्यों ने बुधवार की शाम केरल के पूर्व राज्यपाल व पूर्व सांसद निखिल कुमार का 85वां जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर सदर अस्पताल में मरीजों के बीच दूध, ब्रेड, फल आदि के वितरण के साथ ही मिठाई का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन यूथ ब्रिगेड के सदस्यों ने कहा कि निखिल कुमार एक बार यहां के सांसद रहे हैं। 1963 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे निखिल कुमार की पृष्ठभूमि राजनीतिक रही है। उनके पिता छोटे साहब बिहार के मुख्यमंत्री रहने के साथ ही सात बार लोकसभा में औरंगाबाद का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। दादा अनुग्रह नारायण सिंह भी स्वतंत्रता सेनानी भी रहे और बिहार के पहले उपमुख्यमंत्री भी बने। निखिल कुमार नगालैंड के राज्यपाल रहे और उसके बाद केरल के राज्यपाल का पद भी संभाला। गरीबों के ...