Aurangabad News: पूर्व पंस सदस्य का हुआ निधन
औरंगाबाद, जुलाई 8 -- Aurangabad News: दाउदनगर संसू। दाउदनगर प्रखंड के केरा निवासी पूर्व पंचायत समिति सदस्य ध्रुव कुशवाहा का बुधवार की सुबह हृदय गति रुकने से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार वे विगत एक माह से बीमार चल रहे थे। सुबह में अचानक उनका बीपी बढ़ा तो परिजन अस्पताल ले गए। उसके बाद बाहर ले जाने के क्रम में मौत हो गई। वे 2011 से 2016 तक पंचायत समिति सदस्य रहे। उनके निधन पर अजय कुशवाहा, विकास कुशवाहा, सत्येंद्र कुमार, योगेन्द्र वर्मा, अवधेश वर्मा ने उनके घर पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट की। यह भी पढ़ें- हृदय गति रुकने से राजद नेता का निधन, शोक व्यक्त
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.