औरंगाबाद, अगस्त 19 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला विधिज्ञ संघ, औरंगाबाद में महिला अधिवक्ता एवं पूर्व एपीपी आशा कुमारी की चौथी पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिज्ञ संघ, औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय ने की जबकि संचालन महासचिव जगनारायण सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व. आशा कुमारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। उपस्थित अधिवक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके सामाजिक एवं विधिक योगदान को याद किया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रसिक बिहारी सिंह, रामप्रवेश ठाकुर, अमरेश कुमार शर्मा, प्रदीप कुमार, अमित कुमार, गरिमा भारती, अशोक पासवान, रामअवतार यादव, सतीश कुमार स्नेही, क्षितिज रंजन, अनुग्रह नारायण, यमुना प्रसाद, चंद्रकांता कुमारी, ओम प्रकाश, बबन सिंह, अनुराग कुमार,...