औरंगाबाद, अगस्त 1 -- Aurangabad News: ​हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा पंचायत के पूर्व उपमुखिया मोहम्मद जफरूद्दीन का शनिवार को निधन हो गया। वे वर्ष 2001 से 2005 तक हसपुरा पंचायत के उपमुखिया पद पर रहे थे। ​उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने गहरा शोक जताया है। शोक व्यक्त करने वालों में लोजपा (रामविलास) के प्रदेश सचिव विजय कुमार अकेला, समाजसेवी पिंटू चौधरी, पूर्व उपमुखिया नन्हेश्वर राम आदि शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...