Aurangabad News: पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई में चार वारंटी गिरफ्तार
औरंगाबाद, अगस्त 19 -- Aurangabad News: नवीनगर, संवाद सूत्र। पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर खुसहा गांव निवासी सुरेंद्र यादव और भोला यादव को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट निर्गत था। बड़ेम थाना पुलिस ने कुर्की वारंटी नूर आलम को गिरफ्तार किया। वह वर्तमान में बड़ेम गांव में रह रहा था, जबकि उसका मूल घर बारुण थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव में बताया गया है। थानाध्यक्ष अमरजीत चौधरी के अनुसार उसके खिलाफ न्यायालय से कुर्की वारंट जारी था। इधर, नवीनगर थाना पुलिस ने नोनिया बिगहा गांव से तीन गैरजमानतीय वारंटी मिथिलेश यादव, विजय यादव और वीरेंद्र यादव को गिरफ्तार किया। थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.