Aurangabad News: पुलिसकर्मी के वायरल ऑडियो की जांच करेंगे एसडीपीओ
औरंगाबाद, नवम्बर 28 -- Aurangabad News: गोह, संवाद सूत्र। उपहारा थाना क्षेत्र के गैनी गांव निवासी मनोज कुमार और पुलिस सर्किल इंस्पेक्टर, रफीगंज के रीडर के बीच बातचीत का कथित ऑडियो वायरल होने के मामले की जांच एसडीपीओ, दाउदनगर करेंगे। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस मामले में मनोज कुमार ने मगध प्रक्षेत्र के आईजी से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस को रिश्वत नहीं देने पर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा दिया गया। शिकायत में पूरे मामले की जांच कराने की मांग की गई है। आईजी ने एसडीपीओ को मामले की जांच कर सात दिनों के अंदर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.