औरंगाबाद, जुलाई 4 -- Aurangabad News: हसपुरा थाना क्षेत्र की पीरू पंचायत के गुलरिया बिगहा गांव में शुक्रवार की रात पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में गोविंद यादव और अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को हसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। ​घायल गोविंद यादव ने हसपुरा थाने में लिखित आवेदन देकर बताया कि शुक्रवार की शाम वह अपनी पत्नी जगिया देवी के साथ हसपुरा बाजार जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गांव के ही दो लोग उनके साथ मारपीट कर दी। इस बीच बचाव करने आए अनिल कुमार को भी आरोपितों ने पीटकर जख्मी कर दिया। ​इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मामल...