औरंगाबाद, नवम्बर 12 -- उपभोक्ता आयोग में मामले का निपटारा Aurangabad News: कंपनी ने तीन हजार रुपए अलग से दिया वाद खर्च, उपभोक्ता वाद का हुआ निपटारा औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नया लैपटॉप खरीदने के नाम पर पुराना और पहले से मरम्मत किया हुआ लैपटॉप दिए जाने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, औरंगाबाद में शिकायतकर्ता को राहत मिली है। उपभोक्ता वाद संख्या 15/25 में लैपटॉप कंपनी लेनोवो ने शिकायतकर्ता नगर थाना के दानी बिगहा निवासी विवेक राज को 59100 रुपए का ड्राफ्ट दिया। इसके अलावा तीन हजार रुपए वाद खर्च के रूप में अलग से भुगतान किया। इसके साथ ही विवाद का निपटारा हो गया। जिला उपभोक्ता आयोग के सदस्य बद्रीनारायण सिंह ने बताया कि कंपनी की ओर से अधिवक्ता कमलेश कुमार सिंह ने शिकायतकर्ता को उक्त राशि का ड्राफ्ट सौंपा। शिकायतकर्ता की ओर...