Aurangabad News: पुत्र के साथ मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
औरंगाबाद, नवम्बर 28 -- Aurangabad News: दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर मौलाबाग निवासी विश्वनाथ प्रसाद ने अपने पुत्र के साथ मारपीट करने के आरोप में एक वाहन चालक और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, वह अपने पुत्र के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान भखरुआं स्थित एक मार्केट के समीप विपरीत दिशा से आ रहे वाहन ने गलत दिशा में आकर उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद वाहन चालक और अन्य अज्ञात लोगों ने नीचे उतरकर उनके पुत्र के साथ मारपीट की। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.