Aurangabad News: पीएम सूर्य घर योजना को लेकर जागरूकता शिविर
औरंगाबाद, अक्टूबर 7 -- Aurangabad News: मदनपुर, एक संवाददाता। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए मदनपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर में जागरूकता शिविर लगाया गया। शिविर में बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मियों ने लोगों को योजना की जानकारी दी और लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। विद्युत सहायक अभियंता शिवरतन लाल और कनीय अभियंता राकेश कुमार राम ने बताया कि योजना को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को योजना से जुड़ी जानकारी पर्चे और पोस्टर के माध्यम से दी जा रही है। शिविर में राजीव रंजन, कार्यपालक सहायक राकेश रंजन, दक्ष श्रमिक उपेंद्र कुमार समेत अन्य कर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.