Aurangabad News: पिस्टल भिड़ाकर गहना कारोबारी से झोला छीना
औरंगाबाद, अक्टूबर 4 -- Aurangabad News: एनएच-139 पर जगन बिगहा के पास वारदात, झारखंड की ओर भाग निकला बदमाश अंबा, संवाद सूत्र। अंबा थाना क्षेत्र के जगन बिगहा गांव के समीप एनएच-139 पर शनिवार देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने पिस्टल भिड़ाकर गहना कारोबारी रवि कुमार से झोला छीन लिया। झोले में दुकान के गोदरेज की चाबी, सब्जी और टिफिन था। उसमें कोई कीमती सामान नहीं था। रवि, अंबा के नवीनगर रोड में गहना की दुकान चलाते हैं और झारखंड के हरिहरगंज में रहते हैं। शनिवार को दुकान बंद करने के बाद वे बेटे के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान जगन बिगहा के पास बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक रुकवाई और पिस्टल दिखाकर झोला छीन लिया। इसके बाद बदमाश ओवरब्रिज के रास्ते झारखंड की ओर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने सी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.