Aurangabad News: पितृ पक्ष अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने किया पिंड तर्पण
औरंगाबाद, अक्टूबर 11 -- Aurangabad News: दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर नगर परिषद क्षेत्र के पचकठवा गायत्री मंदिर में पितृ पक्ष अमावस्या को श्रद्धालुओं ने अपने पितरों के आत्मा की शांति के लिए पिंड तर्पण किया। आचार्य गौतम कुमार ने विधि विधान पूर्वक उपस्थित सैकड़ो श्रद्धालुओं को विधि विधान पूर्वक पिंड तर्पण कराया। उन्होंने बताया कि पितृपक्ष अमावस्या को पिंड तर्पण करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है तथा उनके आशीर्वाद से घर में सुख शांति प्राप्त होती है। इस अवसर पर गायत्री परिवार से जुड़े बलदेव कुमार, महेश कुमार के अलावा अशोक प्रसाद, अजीत कुमार, सत्येंद्र कुमार, मृत्युंजय कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.