औरंगाबाद, जुलाई 4 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। अंबा बाजार से रविवार को चोरी गई बाइक को पुलिस ने पांच दिन के भीतर बरामद कर लिया। बाइक मालिक के परिजनों की सतर्कता से अंबा बाजार में चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में मिले सुराग और स्वीकारोक्ति के आधार पर पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

आरोपी की जानकारी थानाध्यक्ष राहुल राज ने बताया कि माली थाना क्षेत्र के मिशर बिगहा निवासी शिवशंकर कुमार तथा भरतौल निवासी संदीप कुमार को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों की निशानदेही पर पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के मसीहानी टोला, जगदीह निवासी अफरोज आलम को भी गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को न्यायालय के माध्यम से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

घटना का विवरण रविवा...