औरंगाबाद, सितम्बर 4 -- Aurangabad News: मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र में एनएच-19 पर बुधवार को दो कंटेनरों में अवैध रूप से ले जाए जा रहे 80 पशुओं को विहिप के गौरक्षा विभाग के अधिकारियों ने पकड़ा था। बताया गया कि पशुओं को झारखंड से उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के देवरिया ले जाया जा रहा था। पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि मामले में पशु तस्करों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के भरवारी निवासी कल्लू आलम और मो. असगर आलम के रूप में हुई है। दोनों को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...