औरंगाबाद, नवम्बर 10 -- Aurangabad News: साक्ष्य मिटाने के लिए बिना मायके वालों को सूचना दिए किया अंतिम संस्कार, भाई ने दर्ज कराई प्राथमिकी ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा थाना क्षेत्र के तारा गांव में पति पर पत्नी की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव जलाने का आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति समेत चार लोगों को हिरासत में लिया है। मृतका की पहचान तारा गांव निवासी राजकुमार दास की पत्नी पूजा देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष नरोत्तम कुमार और एसआई दीपक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इस मामले में गया जिले के कोच थाना क्षेत्र के प्रधान गांव निवासी मृतका के भाई संतोष कुमार ने प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके जीजा और परिवार के अन्य सदस्यों ने मिलकर उनकी बहन की हत...