औरंगाबाद, नवम्बर 25 -- Aurangabad News: लोढ़ा से सिर पर किया वार रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज शहर के शिक्षक कॉलोनी में पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान एक महिला के साथ मारपीट की गई। इस मामले में गायत्री कुमारी ने थाने में लिखित आवेदन देकर ननद समेत कई लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। आवेदन के अनुसार 23 नवंबर की शाम करीब सात बजे पति मनोज मेहता के साथ उनका विवाद हो रहा था। इसी दौरान ननद प्रियंका कुमारी, निर्मला देवी, राजाराम मेहता, दिल्लू कुमार समेत अन्य लोग वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट करने लगे। महिला का आरोप है कि इसी दौरान उनकी ननद ने लोढ़ा से सिर पर वार कर दिया, जिससे उनका सिर फट गया और वह घायल हो गईं। पीड़िता ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज क...