Aurangabad News: पंचायती राज मंत्री ने शोकाकुल परिवार से की मुलाकात
औरंगाबाद, सितम्बर 22 -- Aurangabad News: दाउदनगर, संवाद सूत्र। बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने रविवार को दाउदनगर प्रखंड के संसा गांव पहुंचकर प्रिंस कुशवाहा के शोकाकुल परिवार से मुलाकात की। प्रिंस कुशवाहा की मां के निधन की जानकारी मिलने पर मंत्री उनके घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक की इस घड़ी में परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान ओबरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी अजय कुशवाहा, विकास कुमार, रालोमो के प्रखंड अध्यक्ष अमन कुशवाहा, रंजीत कुमार, अशोक कुमार, सुबोध कुशवाहा, सरदार महतो, पूर्व मुखिया अरविंद कुमार, आशुतोष कुमार, मिथिलेश महतो, अंकित कुमार उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.