औरंगाबाद, सितम्बर 9 -- Aurangabad News: दाउदनगर संवाद सूत्र। दाउदनगर अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित पंचदेव मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी संजय उपाध्याय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण को माखन-मिश्री का भोग अर्पित किया। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच माखन-मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। प्रसाद स्वरूप भोजन की शुरुआत एसडीओ अमित राजन एवं एसडीपीओ चंद्रभूषण ने की। कार्यक्रम में एसडीएम विकास कुमार, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अनुराग गौरव, न्यायिक दंडाधिकारी करिश्मा कुमारी, जिला अग्निशमन पदाधिकारी अमरेश कुमार दीपक एवं चंदन क...