औरंगाबाद, जुलाई 31 -- Aurangabad News: मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर प्रखंड के शिवगंज में नाई विकास संघ की शिवगंज इकाई की बैठक गुरुवार को अध्यक्ष अशोक ठाकुर की अध्यक्षता में पारस ठाकुर के आवास पर हुई। बैठक में समाज में एकता, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने पर जोर दिया गया। सर्वसम्मति से सप्ताह में प्रत्येक गुरुवार को सैलून बंद रखने का निर्णय लिया गया। मुख्य संरक्षक पारस ठाकुर ने कहा कि नाई समाज उपेक्षित और अल्पसंख्यक समाज है। सरकार को इसके सर्वांगीण विकास के लिए विशेष योजनाएं बनानी चाहिए, ताकि समाज को समतामूलक व्यवस्था में उचित स्थान मिल सके। बैठक में कोषाध्यक्ष संजीव कुमार, सचिव मनु ठाकुर, उप सचिव अखिलेश ठाकुर, उपाध्यक्ष संतोष ठाकुर, गौतम ठाकुर, पदुम ठाकुर मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...