औरंगाबाद, जुलाई 28 -- Aurangabad News: धान की रोपनी के चरम दौर में किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने और नहरों के अंतिम छोर तक जलापूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उत्तर कोयल नहर प्रणाली में नई रोटेशन व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। उत्तर कोयल नहर, औरंगाबाद के अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार जल उपलब्धता कम होने के कारण सभी वितरणियों में एक साथ पानी देना संभव नहीं है।

जल वितरण की नई व्यवस्था ऐसे में उपलब्ध पानी का समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए दो चरणों में रोटेशन लागू किया गया है। पहले चरण में गुरुवार शाम छह बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक नाउर उप वितरणी, बैरिया लघु नहर, रिउर शाखा नहर, कुशा लघु नहर, कुल्हड़िया उप वितरणी, महुअरी उप वितरणी, कटैया लघु नहर, कपसिया वितरणी, देव लघु नहर तथ...