औरंगाबाद, जुलाई 15 -- Aurangabad News: रफीगंज थाना पुलिस ने लभरी गांव निवासी आनंद कुमार को शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर से जांच की, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि आनंद कुमार गांव में नशे की हालत में हंगामा कर रहा है। इसके बाद पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाना लाई और जांच कराई। शराब पीने की पुष्टि होने पर उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...