औरंगाबाद, अक्टूबर 24 -- Aurangabad News: नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर थाना पुलिस ने मारपीट, घर में घुसकर तोड़फोड़, जान से मारने की धमकी देने और महिला के साथ आपराधिक बल प्रयोग व लज्जा भंग करने के प्रयास के मामले में शनिवार को सात आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में सोनबरसा गांव निवासी प्रियांशु कुमार, पवन कुमार, अनिरुद्ध कुमार, अरुण कुमार, उमेश सिंह, सत्यनारायण सिंह और बजरंगी कुमार शामिल हैं। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर मारपीट सहित विभिन्न आरोपों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी सात आरोपितों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस...