Aurangabad News: नवीनगर में बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, बीमारी का डर
औरंगाबाद, अगस्त 30 -- Aurangabad News: नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र में इन दिनों मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे शहरवासी परेशान हैं। दिन में भी दुकानदारों और राहगीरों को मच्छरों से जूझना पड़ रहा है। रात में मच्छरदानी और मच्छर भगाने वाले साधन ही लोगों का सहारा बने हुए हैं। नगर क्षेत्र में जगह-जगह जलजमाव, नालियों की नियमित सफाई नहीं होने और गंदगी के कारण मच्छरों के पनपने की समस्या बढ़ी है। कई मोहल्लों में नालियों का गंदा पानी लंबे समय से जमा है। इससे मच्छरों के लिए अनुकूल वातावरण बना हुआ है। लोग बाजार में उपलब्ध विभिन्न रासायनिक साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं। लगातार इनके इस्तेमाल से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले असर को लेकर भी चिंता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को लेकर लोग अधिक चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि मच्छरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.