Aurangabad News: नवपदस्थापित थानाध्यक्ष ने संभाला पदभार
औरंगाबाद, सितम्बर 20 -- Aurangabad News: ओबरा, संवाद सूत्र। ओबरा थाना के नवपदस्थापित थानाध्यक्ष नरोत्तम कुमार ने रविवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने थाना के सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की विधि व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। क्षेत्र में शराबबंदी को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। अवैध शराब की बिक्री और ढुलाई के खिलाफ लगातार छापेमारी की जाएगी। सूखा नशा की रोकथाम के लिए थाना स्तर पर जल्द टीम गठित की जाएगी। इसके लिए उन स्थानों को चिह्नित करने का निर्देश दिया, जहां युवा सूखा नशा के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को ईमानदारी से काम करने और क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहने को कहा। साथ ही विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.