Aurangabad News: नलकूप के जल की निशुल्क जांच कराने की अपील
औरंगाबाद, अगस्त 22 -- Aurangabad News: नलकूप के जल की जांच निशुल्क रूप से करने की सुविधा पीएचईडी, औरंगाबाद में की गई है। जिला प्रशासन ने अपील की है कि अपने-अपने घरों में स्थित नलकूप से प्राप्त पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु जल का नमूना औरंगाबाद पीएचईडी स्थित जिला जल जांच प्रयोगशाला में निःशुल्क जांच हेतु जमा करा सकते हैं। जल नमूना जमा करने के लिए बंद बोतल में एक लीटर पानी लेकर बोतल पर अपना पूरा नाम एवं पता अंकित कर जिला जल जांच प्रयोगशाला में जमा करना होगा। जल की गुणवत्ता की जांच निशुल्क की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.