Aurangabad News: नगर थाना में रक्षाबंधन पर्व का हुआ आयोजन
औरंगाबाद, अगस्त 27 -- Aurangabad News: रक्षा बंधन के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, औरंगाबाद की छात्राओं ने नगर थाना पहुंचकर पुलिसकर्मियों को रक्षासूत्र बांधकर भाई-बहन के पवित्र स्नेह एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया। बहनों ने थानाध्यक्ष बबन बैठा, सब इंस्पेक्टर रितेश उपाध्याय समेत जिले के पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनके स्वस्थ, सुरक्षित एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना की। विद्यालय की छात्राओं दीक्षा, मुस्कान, आराध्या, वैष्णवी, सिमरन एवं श्रेया ने पुलिसकर्मियों को तिलक लगाकर रक्षा सूत्र बांधा। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने भी बहनों को स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनकी सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य के प्रति अपना संकल्प व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- Pakur News: पाकुड़िया थाना में पुलिस कर्मियों को छात्राओं ने बांधी राखी कार्यक्रम विद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.