Aurangabad News: धमकी देने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
औरंगाबाद, नवम्बर 3 -- Aurangabad News: गोह, संवाद सूत्र। गोह पुलिस ने पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी नंदलाल पासवान को गिरफ्तार किया है। वह गोह थाना क्षेत्र के दरधा गांव निवासी भूषण पासवान का पुत्र है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि कुछ माह पूर्व उसके खिलाफ पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.