औरंगाबाद, अक्टूबर 15 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। रिसियप पुलिस ने छापेमारी अभियान के तहत मटिहानी और खेतपुरा गांव से दो गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मटिहानी गांव निवासी अंकित कुमार उर्फ करण और खेतपुरा गांव निवासी विनोद यादव शामिल हैं। दोनों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...