Aurangabad News: दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल
औरंगाबाद, सितम्बर 30 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। अंबा थाना क्षेत्र के देव रोड में खैरा गांव के समीप बुधवार को दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में खैर जीवा बिगहा निवासी विकास कुमार तथा कुटुंबा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी पम्मी देवी और रोही कुमारी शामिल हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस टीम को दी। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद रोही कुमारी की स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.