Aurangabad News: दो बाइकों की टक्कर में चार लोग गंभीर
औरंगाबाद, अक्टूबर 15 -- Aurangabad News: अंबा, संवाद सूत्र। अंबा थाना क्षेत्र के एनएच-139 पर जनता कॉलेज के गेट के समीप गुरुवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में नोनिया बिगहा गांव निवासी अरविंद सिंह के पुत्र सुमित और गौतम शामिल हैं। वहीं, करमडीह गांव के दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। उनकी पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर अंबा थानाध्यक्ष पवन कुमार और कुटुंबा थाना के पुलिस पदाधिकारी जय किशोर पासवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल, औरंगाबाद भेजा। थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाइकों को जब्त कर लिया गया है। घटना के संबंध में अब तक कोई आवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.