औरंगाबाद, अक्टूबर 28 -- मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की प्राथमिकी Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना क्षेत्र में मारपीट को लेकर दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पहली प्राथमिकी खदहा गांव निवासी राजू राम ने दर्ज कराई है। इसमें राजेंद्र राम, श्रवण राम, पंकज कुमार, सुंदरबसिया देवी, बुचिया देवी, संगीता देवी, उर्मिला देवी, अशोक राम और रविकांत कुमार समेत अन्य लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। प्राथमिकी में कहा गया है कि उक्त लोगों ने एकजुट होकर उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि उन पर लोहे के सब्बल से वार किया गया। इसके साथ ही जेवरात आदि छीन लेने का भी आरोप लगाया गया है। प्राथमिकी में य...