औरंगाबाद, सितम्बर 24 -- Aurangabad News: गोह, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही रिमझिम बारिश से सामान्य जनजीवन प्रभावित है। लगातार बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है और लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। प्रखंड मुख्यालय की सड़कें कीचड़ से सन गई हैं। इससे पैदल चलने वाले लोगों के साथ स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में दिक्कत हो रही है। हालांकि, बारिश धान की फसल के लिए फायदेमंद साबित हो रही है। खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से किसानों को राहत मिली है। यह भी पढ़ें- Chapra News: लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, धान की फसल को संजीवनी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...