Aurangabad News: दो गैर जमानती वारंटी गिरफ्तार, गए जेल
औरंगाबाद, जुलाई 10 -- Aurangabad News: नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो गैर जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में थाना क्षेत्र के देवराज बिगहा निवासी लल्लू सिंह तथा नोनिया बिगहा ईंटवा निवासी मिथलेश सिंह शामिल हैं। थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि दोनों के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.