Aurangabad News: दो आरोपी गिरफ्तार, गए जेल
औरंगाबाद, जुलाई 8 -- Aurangabad News: मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र के बरवाडीह जुडाही गांव में मारपीट और अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मामले में पीड़ित बलजीत भुईयां ने आरोप लगाया था कि विवाद के दौरान आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनके साथ मारपीट की थी। पुलिस इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसआई सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में एसआई यशवंत कुमार एवं एसआई राजन कुमार गिरि की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान अनिल कुमार यादव और युगेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.