Aurangabad News: दो अलग-अलग मामलों के दो वारंटी गिरफ्तार
औरंगाबाद, जुलाई 31 -- Aurangabad News: रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष शम्भू कुमार ने बताया कि शराब से जुड़े मामले में मोहनपुर निवासी नंदलाल चौधरी और मारपीट के मामले में बसारतपुर निवासी मो. सलीम को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.