Aurangabad News: दो अलग-अलग जगहों से बाइक की हुई चोरी
औरंगाबाद, जुलाई 31 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो जगहों से बाइक की चोरी कर ली गई। नगर थाना के बराटपुर मेहतर टोली निवासी राकेश राम ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि वह केंद्रीय विद्यालय में काम करते हैं और उसी से संबंधित स्पीड पोस्ट करने के लिए औरंगाबाद पोस्ट ऑफिस गए हुए थे। वहां उन्होंने अपनी बाइक लगा दी थी। जब बाहर निकले तो उनकी बाइक वहां नहीं थी। इधर दूसरी प्राथमिकी देव थाना के बेलसारा गांव निवासी दीपक कुमार ने दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि वह आवश्यक कार्य से औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय आए हुए थे। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: सदर अस्पताल परिसर से दो कर्मी की बाइक चोरी यहां उन्होंने बाइक लगा दी थी और न्यायालय के अंदर चले गए। बाहर निकले तो उनकी बाइक नहीं थी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.