Aurangabad News: देसी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
औरंगाबाद, अगस्त 27 -- Aurangabad News: कुटुंबा थाना पुलिस ने 43.5 लीटर देसी शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल एक बाइक भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान झारखंड के पलामू जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के शोभीचक गांव निवासी अक्षय कुमार सिंह और पवन कुमार चौहान के रूप में हुई है। शराब बरामदगी के बाद दोनों को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। पुलिस ने जब्त शराब और बाइक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष इमरान आलम ने कहा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.