Aurangabad News: देसी व विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
औरंगाबाद, जुलाई 8 -- Aurangabad News: नवीनगर, संवाद सूत्र। नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के अंकोरहा गांव निवासी सचिन कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी कर 60 लीटर देसी शराब और 12 लीटर विदेशी शराब बरामद की। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि सूचना के सत्यापन के बाद की गई कार्रवाई में भारी मात्रा में शराब जब्त की गई। बरामद शराब को जब्त करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- बहेरवाडीह गांव में छापेमारी कर 26 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.