Aurangabad News: दिवंगत शिक्षक की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि
औरंगाबाद, अगस्त 1 -- Aurangabad News: हसपुरा, संवाद सूत्र। हसपुरा प्रखंड के फतेगंज गांव में दिवंगत शिक्षक स्व. भीखर प्रजापत की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। समारोह की शुरुआत में अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके पुत्र सह शिक्षक अमरेंद्र कुमार ने कहा कि उनके पिता बंधवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में पदस्थापित थे। इस दौरान बीमारी के कारण पिछले वर्ष उनका आकस्मिक निधन हो गया था। प्रभावती देवी, धर्मेंद्र कुमार, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.