Aurangabad News: दिवंगत अधिवक्ता के परिवार को एक लाख रुपए मिले
औरंगाबाद, नवम्बर 1 -- Aurangabad News: दाउदनगर, संवाद सूत्र। दिवंगत अधिवक्ता कमलेश्वर शर्मा के परिवार को दाउदनगर विधि संघ की ओर से उनकी पत्नी सुमन कुमारी को एक लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी गई। विधि संघ के अध्यक्ष शशिभूषण सिंह एवं अधिवक्ता कल्याण कोष के पदाधिकारियों की उपस्थिति में यह राशि प्रदान की गई। बताया गया कि दाउदनगर विधि संघ के अधिवक्ता कल्याण कोष का सदस्य रहने वाले किसी अधिवक्ता की मृत्यु होने पर उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। इस पहल का उद्देश्य दिवंगत अधिवक्ता के परिवार को कठिन समय में आर्थिक संबल प्रदान करना है। इस अवसर पर कल्याण कोष के अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह, सचिव डॉ. शशि कुमार, अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार एवं विश्वास चौधरी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.