औरंगाबाद, अगस्त 22 -- Aurangabad News: दाउदनगर थाना पुलिस ने शनिवार को साढ़े छह किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी 32 वर्षीय प्रभात सुमन उर्फ टेनी के रूप में हुई है। दाउदनगर के एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने बताया कि औरंगाबाद एसपी के आदेश पर उनके नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल ने अकबरपुर गांव में कार्रवाई की। इस दौरान आरोपित को उसके घर से प्लास्टिक के बोरे में रखे 6 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। इस मामले में दाउदनगर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। कार्रवाई में दाउदनगर थानाध्यक्ष विकास कुमार, सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार, सब इंस्पेक्टर शैलेश कुमार सिंह, सुदीश कुमार, परमानंद कुमार यादव, एएसआई भूपेंद्...