Aurangabad News: तेज बहाव में बह गई करीब सड़क, 15 गांवों का संपर्क टूटा
औरंगाबाद, अगस्त 30 -- Aurangabad News: मदनपुर प्रखंड की बनिया पंचायत के बलुईखांड़ के समीप झरही नदी में बाढ़ और बारिश के कारण तेज बहाव में करीब 100 फीट ग्रामीण सड़क बह गई। इससे 15 गांवों के लोगों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क टूट गया है और आवागमन बाधित हो गया है। यह सड़क ग्रामीण कार्य विभाग से बनाई गई थी। सड़क टूटने के कारण सैलवा, अंबेडकर नगर, बनिया, बलुईखांड़, थवई, कोइरी बिगहा, बेलहर चट्टी, महुआवा, प्राणपुर, जमुआइन समेत अन्य गांवों के लोगों को करीब पांच किलोमीटर दूर रानी कुआं होकर आवागमन करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों की परेशानी स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष भी इसी जगह सड़क टूट गई थी, जिसे ग्रामीण कार्य विभाग ने भरवाया था। ग्रामीणों का आरोप है कि उस समय केवल खानापूर्ति की गई थी। बनिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.