औरंगाबाद, अगस्त 31 -- Aurangabad News: गोह, संवाद सूत्र। प्रतिपक्ष के नेता व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव मंगलवार को गोह आएंगे। वे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होकर लोगों को संबोधित करेंगे। श्रीकृष्ण सेवा कल्याण संस्थान के संस्थापक अजय यादव ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारी की गई है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि तेजस्वी यादव दोपहर 2 बजे के बाद सड़क मार्ग से सारवती प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल के बगल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचेंगे। वे देवकुंड और उपहारा होते हुए कार्यक्रम स्थल पर आएंगे और एनएच-120 से कोंच होते हुए लौटेंगे। यह भी पढ़ें- Gaya News: 22 किलोमीटर में निकाली जाएगी जन्माष्टमी शोभायात्रा यह भी पढ़ें- Motihari News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारी जोरों पर यह भी पढ़ें- Chapra News: परसा ...