Aurangabad News: तुलसी बिगहा में मारपीट, मां-बेटी घायल
औरंगाबाद, अक्टूबर 24 -- Aurangabad News: गोह, संवाद सूत्र। गोह थाना क्षेत्र के तुलसी बिगहा गांव में शनिवार को मारपीट की घटना में मां-बेटी घायल हो गईं। घायलों में गांव निवासी सूर्यदेव दास की पत्नी सुमंती देवी और उनकी बेटी सीमा देवी शामिल हैं। दोनों का इलाज गोह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जा रहा है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मारपीट का कारण पुरानी रंजिश बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Hajipur News: शिवनगर गांव में जमीन विवाद में मारपीट में पांच लोग घायल,केस दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.