Aurangabad News: तीन वारंटी हुए गिरफ्तार
औरंगाबाद, सितम्बर 9 -- Aurangabad News: नवीनगर, संवाद सूत्र। टंडवा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में मलवारिया गांव निवासी कृष्णा मेहता, रामनगर गांव निवासी धनंजय पाठक और संजय पाठक उर्फ कन्हैया पाठक शामिल हैं। थानाध्यक्ष अजय बहादुर सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट निर्गत था। सूचना मिलने पर पुलिस ने उनके ठिकानों पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया। आवश्यक कार्रवाई के बाद तीनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: मेहंदिया पुलिस ने फरार तीन वारंटी को किया गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.