औरंगाबाद, जुलाई 13 -- Aurangabad News: औरंगाबाद जिला शिक्षा विभाग में पदस्थापित नए डीपीओ के बीच कार्यों का बंटवारा कर दिया गया है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह को स्थापना का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बनाया गया है। कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार को प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा तथा माध्यमिक शिक्षा साक्षरता का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बनाया गया है। कार्यक्रम पदाधिकारी प्रियंका कुमारी को पीएम पोषण योजना तथा योजना एवं लेखा का जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बनाया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर सिंह के द्वारा एक पत्र जारी किया गया है। इसमें मनीष कुमार सिंह, संतोष कुमार और प्रियंका कुमारी के द्वारा जिला शिक्षा विभाग में योगदान देने के बाद औरंगाबाद डीएम की अनुमति से कार्य का आवंटन कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- Buxar Ne...