Aurangabad News: तीन किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार
औरंगाबाद, अक्टूबर 27 -- Aurangabad News: औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। औरंगाबाद नगर थाना क्षेत्र के कथरूआ में पुलिस ने छापेमारी कर तीन किलो गांजा बरामद किया है। इस मामले में कथरूआ निवासी नीरज कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उसके घर से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। पुलिस ने एक महिला को भी गिरफ्तार किया है। नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कथरूआ में छापेमारी की गई थी। इस दौरान नीरज कुमार सिंह के घर से तीन किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पूर्व में करीब आधा दर्जन मुकदमों में नामजद अभियुक्त रहा है। उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए आगे की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.