Aurangabad News: तिवारी बिगहा रेलवे स्टेशन के पास से बाइक चोरी
औरंगाबाद, अक्टूबर 13 -- Aurangabad News: रफीगंज, संवाद सूत्र। रफीगंज थाना क्षेत्र के तिवारी बिगहा रेलवे स्टेशन के पास से 11 अक्टूबर की शाम एक बाइक चोरी हो गई। इस मामले में गया जिले के आंती थाना क्षेत्र के खटनही टोला मौला बिगहा निवासी उनय यादव ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर बाइक बरामद करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि रविवार शाम अपनी बाइक रेलवे स्टेशन के पास लॉक कर खड़ी की थी। इसके बाद वे पत्नी के साथ रफीगंज बाजार में सामान खरीदने चले गए। लौटने पर बाइक गायब मिली। थानाध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि बाइक चोरी के संबंध में आवेदन मिला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.